Advertisement

विशाल संत संगामन कल से जंजगिरी में, 23 तक होगा श्रीराम कथा व रुद्र महायज्ञ

रायपुर। श्री राधे निकुंज आश्रम शिक्षण एवं जनकल्याण ट्रस्ट जंजगिरी 17 से 23 जनवरी तक विशाल संत समागम का आयोजन करने जा रहा है। इस दौरान श्री कल सुबह जंजगिरी आश्रम से सुबह 10 बजे विशाल शोभायात्रा निकली जो पूरे जंजगिरी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद वापस आश्रम में समाप्त होगी। संत संगामन में विभिन्न संतों के द्वारा श्रीरामकथा सुनने व रुद्र महायज्ञ में शामिल होने का श्रद्धालुओं को अवसर प्राप्त होगा।
श्री राधे निकुंज आश्रम शिक्षण एवं जनकल्याण ट्रस्ट जंजगिरी पूज्य नारायण महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 17 से 24 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चित्रकुटधाम की साध्वी सुश्री नीलम गायत्री श्रीराम कथा पर प्रवचन करेंगी। 18 से 20 जनवरी तक दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक तिरखेड़ी आश्रम गोंदिया के श्री रामज्ञानीदास महात्यागी महाराज प्रवचन करेंगे। 18 से 23 जनवरी तक दोपहर 3 बजे से शाम को 5 बजे तक अनंत श्रीश्री विभूषित कनिष्ठ जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज का प्रवचन होगा तथा 21 से 23 जनवरी तक दोपहर को 1.30 बजे से 3 बजे तक मिर्जापुर के श्रीश्री 1008 रामानुजाचार्य जगदगुरु लक्ष्मणाचार्य जी महाराज का प्रवचन श्रद्धालुजनों को सुनने का अवसर मिलेगा। कथा का सीधा प्रसारण श्री नारायण महाराज जी के यूट्यब चैनल पर होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बताया कि रोहणी गौधाम गौशाला का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 से 23 जनवरी के बीच किसी एक दिन यहां आकर निर्माण कार्य का अनावरण करेंगे। वहीं दूसरी ओर आश्रम में शिव मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47