छत्तीसगढ़राज्यरायगढ़

शासकीय नजूल रिक्त भूमि की नीलामी 10 जून को

रायगढ़, 10 जून2021रायगढ़ में स्थित शासकीय/नजूल रिक्त भूमि की खुली नीलामी 10 जून 2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदन नजूल अधिकारी, जिला कार्यालय रायगढ़ के कक्ष में निर्धारित राशि की डिमांड ड्राफ्ट सहित अंतिम तिथि 10 जून 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे तक जमा की जाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायगढ़ के ईडन गार्डन के सामने, मोदी नगर से लगकर के विनोबा नगर, प्लाट नंबर 312/1, 313/1 से रकबा 11194 वर्गफुट भूमि के लिये 7061600 रुपये, जेलपारा नजूल भूमि 59, प्लाट नंबर 29/1 से रकबा 1224 वर्गफुट भूमि के लिये 4,93,675 रुपये, मधुबनपारा-नजूल भूमि 55, प्लाट नंबर 11 से रकबा 3000 वर्गफुट भूमि के लिये 13,07,619 रुपये, मधुबनपारा-नजूल भूमि 55, प्लाट नंबर 11 से रकबा 1700 वर्गफुट भूमि के लिये 7,40,913 रुपये, मिट्ठुमुड़ा-प्लाट नंबर 30 से रकबा 4360 वर्गफुट भूमि के लिये 18,15,316 रुपये, दीनदयाल अपार्टमेन्ट के पीछे स्थित है-नजूल ग्राम-बड़े रामपुर प्लाट नंबर 3/1 से रकबा 15,500 वर्गफुट भूमि (आवासीय प्रयोजनार्थ)के लिये 52,43,493 रुपये, दीनदयाल अपार्टमेन्ट के पीछे दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है-नजूल ग्राम-बड़े रामपुर प्लाट नंबर 3/1 से रकबा 10500 वर्गफुट भूमि (आवासीय प्रयोजनार्थ)के लिये 35,52,058 रुपये, दीनदयाल अपार्टमेन्ट के पीछे खेत से लगकर दक्षिण-पूर्वी कोना पर है-नजूल ग्राम-बड़े रामपुर प्लाट नंबर 3/1 से रकबा 4500 वर्गफुट भूमि (आवासीय प्रयोजनार्थ)के लिये 15,22,321 रुपये तथा दीनदयाल अपार्टमेन्ट के पीछे (दक्षिण दिशा में)लगकर स्थित है-नजूल ग्राम-बड़े रामपुर प्लाट नंबर 3/1 से रकबा 2442 वर्गफुट भूमि (आवासीय प्रयोजनार्थ)के लिये 8,26,098 रुपये है।
भूमि का नक्शा और फार्म और परिशिष्ट-2 जिसमें शासकीय भूखंड का भूमि स्वामी हक में व्यवस्थापन/बंटन दिया जायेगा। इच्छुक खरीददारों द्वारा नजूल शाखा कार्यालय कलेक्टर रायगढ़, आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ तथा कार्यालय तहसीलदार रायगढ़ के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय में नीलामी के स्थान और समय पर भी देखा जा सकेगा। आबंटन हेतु अमानत राशि जमा करने वाले आवेदकगण को ही नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता होगी। प्रत्येक पक्षकार की ओर से आवेदक तथा उनका अभिकर्ता सहित दो व्यक्ति नीलामी में उपस्थित हो सकेंगे। नीलामी का अनुमोदन समिति के माध्यम से कलेक्टर द्वारा किया जायेगा।
इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!