Advertisement

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में शासकीय योजनाओं के स्टाल देखने उमड़ रही है लोगों की भीड़

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में शासकीय योजनाओं के स्टाल देखने उमड़ रही है लोगों की भीड़
बलरामपुर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विभागीय स्टॉल से माध्यम से लोगों को मिल रही है योजनाओं की जानकारी
तातापानी महोत्सव में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
जिसके अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रीपा एवं नरवा विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा नरवा विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गौठान मॉडल, जलग्रहण क्षेत्र प्रदर्शन एवं कृषि यंत्र प्रदर्शन, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा फुल, सब्जी, मसालों तथा इसके साथ ही टपक एवं मल्चिंग पद्धति से खेती का प्रदर्शन लगाया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा गौठान में गोमूत्र से ब्रम्हास्त्र एवं जीवामृत निर्माण की विधि एवं विक्रय, मछली पालन विभाग द्वारा सघन मत्स्य पालन का जीवंत प्रदर्शन एवं एक्वेरियम में रंगीन मछली प्रदर्शन, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली, सी-मार्ट में समूहों द्वारा स्थानीय स्तर उत्पादित सामग्री, बांस शिल्प आधारित वस्तुएं एवं टेराकोटा सामग्री का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया जा रहा है।
विभागीय स्टॉल में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा सौर ऊर्जा से ग्रामीण विद्युतीकरण, सौर सुजला योजना, सोलर मॉड्यूल पंप, विद्युत विभाग द्वारा विद्युत मॉडल एवं विद्युतीकरण, जल संसाधन विभाग द्वारा नागर फीडर जलाशय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल-जीवन अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन से जल प्रदाय, जल परीक्षण प्रयोगशाला से जल परीक्षण की प्रदर्शनी, आदिवासी विकास विभाग द्वारा देवगुड़ी, एक्लव्य आदर्श आवासीय एवं आदिवासी संस्कृति का प्रदर्शन स्टॉल लगाया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गैर संचारी रोग एवं उनके रोकथाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा धन्वंतरि मेडिकल स्टोर तथा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय का जीवंत मॉडल, स्मार्ट क्लास, कबाड़ से जुगाड़, मुस्कान लाइब्रेरी तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा हमर सुघ्घर आंगनबाड़ी, बालकगृह का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया गया।
शासन के इन विभागीय स्टालों में शासकीय योजनाओं की जानकारी लेने के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही है, स्टालों में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी स्टॉल पर आए लोगों को योजनाओं के लाभ की भी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57