
दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ यात्री पकड़ा गया
नई दिल्ली, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को हिरासत में लिया है। यात्री के पास से 50 लाख रुपए मूल्य के विदेशी नोट (अमेरिकी डॉलर/यूरो) बरामद किए गए हैं। फिलहाल यात्री से आगे की पूछताछ की जा रही है। सीआईएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।












