ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

देवर के प्यार अंधी मां ने अपने ही बच्चे को उतारा मौत के घाट, पति को भी

भरूच/रायपुर। गुजरात के भरूच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला प्रेमी के साथ अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए खुद के बेटे की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक़, भरूच के सोनम सोसाइटी से 13 साल के एक बच्चा 23 जनवरी को अपने घर से गायब हो गया था। जिसके बाद उसकी मां ममता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और आशंका जताई थी कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया हैं। जिसके बाद 31 जनवरी को अंकलेश्वर में एक 13 साल के लड़के की लाश बरामद हुईं। शव मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुइ है। बच्चे के गले में चोट के भी निशान थे। पुलिस को बच्चे की मां पर ही शक था। जिसके बाद पुलिस ने मां ममता देवी से पूछताछ की, तो पता चला कि उसका अपने देवर के साथ बीते 8 साल से अफेयर है। दोनों शादी करना चाहते थे, जिसके लिए ममता ने पहले अपने बेटे की हत्या कर दी बाद में पति सत्यप्रकाश को भी मारना चाहती थी। पुलिस ने ममता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!