Advertisement

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण : केंद्रों में व्यवस्थित टीकाकरण के निर्देश

अम्बिकापुर 08 मई 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार को  18 प्लस उम्र के अन्त्योदय, बीपीएल एवं एपीएल परिवारों के लिए चिन्हांकित केंद्रों में टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नवापारा  स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  तथा दरिमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में बनाये गए  टीकाकारण का निरीक्षण किया।  इस दौरान  अधिकारियों को सुव्यवस्थित टीकाकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीका लगवाने आए हितग्राहियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हितग्रहियों से कहा कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए टीका लगवाएं। टीकाकरण कर रहे कर्मचारियों से उपलब्ध दवा की उपलब्धता की जानकारी ली।    राज्य शासन के  निर्देशानुसार कोविड गाइडलाइंस के आधार पर 18 से 44 वर्ष के लोगों का पहले आओ पहले  लगवाओ आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस क्रम में  शनिवार को  24  केंद्रों में टीकाकरण शुरू किया गया। नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र गोधनपुर में अन्त्योदय कार्डधारकों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में बीपीएल तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में एपीएल (सामान्य) कार्ड धारियों का टीकाकरण किया जा रहा है।  प्रत्येक जनपद में तीन अलग अलग  केंद्र बनाए गए है जिनमे अलग अलग हितग्रहियों को  टीका लगाया जा रहा है। जनपदों के टीकाकारण केंद्र प्रतिदिन परिवर्तन होंगे ताकि साभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले पात्र हितग्रहियों का टीकाकारण हो सके। टीकाकरण केंद्रों की जानकारी एक दिन पहले सरपंच .सचिव को बता दी जाएगी जो मुनादी कराकर लोगो को अवगत करएंगे। स्वास्थ्य केंद्र में आने पर तत्काल रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य शासन के निर्देशानुसार जनपद और नगर निगम को उपलब्ध कराए गए वैक्सीन डोज की संख्या को अंत्योदयए बीपीएल और एपीएल हितग्रहियों के बीच  बराबर डोज में बांटकर  टीकाकारण किया जाएगा।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, एसडीएम प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47