Advertisement

सेवानिवृत शिक्षिका कोरोना से हार गई जंग

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 46 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हो चुकी है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अजय सिन्हा ब्यूरो चीफ लातेहार :- मुख्यालय के बाईपास रोड में रह रही सेवानिवृत शिक्षिका व रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व सह सचिव अमित वर्मा की माता का कोरोना संक्रमण से शनिवार की रात राजहर कोविड सेंटर में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने पर परिजनों के द्वारा राजहार कोविड सेंटर मैं भर्ती कराया गया था। वहां उनको ऑक्सीजन सपोर्ट में रखकर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार की रात दम तोड़ दिया इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने की। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत रांची में इलाज के दौरान हो चुकी है वहीं रविवार को प्रशासन के द्वारा चिन्हित अस्थान डालडा फैक्ट्री के नजदीक औरंगा नदी तट पर सरकारी प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। आगे सरकारी आंकड़ों की माने तो अब तक जिले में कुल 46 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
*रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया शोक व्यक्त*
सेवा निर्मित शिक्षिका के निधन पर रेड क्रॉस सोसाइटी लातेहार के चेयरमैन सुशील अग्रवाल कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका सचिव विकास कांत पाठक अमलेश सिंह शैलेश कुमार पवन गुप्ता समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47