Advertisement

CG NEWS : बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; पति घायल

कोरबा। जिले के भैसमा चौक के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति-पत्नी दोनों किसी पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे यह हादसा हुआ। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दीपका नेहरू नगर बतारी निवासी प्यारे लाल SECL कर्मी है। वो गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। वो अपनी पत्नी के साथ 2 दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ससुराल नोन्दरहा गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद दोनों शुक्रवार को वापस अपने घर बतारी लौट रहे थे, तभी भैसमा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी केनिया बाई ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वहीं पति प्यारेलाल बाइक से उछलकर दूर जा फेंकाया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी। हादसों से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने लोगों को काफी समझाया, तब जाकर उन्होंने चक्काजाम खत्म किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57