गरियाबंदछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने की सौजन्य भेंट

नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने की सौजन्य भेंट

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

द्विपक्षीय चर्चा में नगर के विकास के लिए मिलकर काम करने दिलाया भरोसा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद – नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने शुक्रवार को जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से सौजन्य मुलाकात की। मेमन ने गुलदस्ता भेंट कर नगर की ओर से उनका स्वागत भी किया। इस दौरान जिले के नए कलेक्टर छिकारा और पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के बीच नगर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने उन्हें नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्हें शासन प्रशासन से स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों के बारे में बताया साथ ही नगर के प्रमुख मांगो और समस्याओं से भी अवगत कराया। कलेक्टर छीकरा ने सभी बातों को गम्भीरता सुना और नगर के विकास को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए। कलेक्टर ने कहा कि गरियाबंद जिले में विकास के लिए काफी संभावनाएं है, परंतु जिला मुख्यालय गरियाबंद में स्थित नगर पालिका क्षेत्र में विकास को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला मुख्यालय होने के नाते नगर के मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने के साथ ही यहां खेल कूद, मनोरंजन के संसाधनों का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने नपा अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि नगर के विकास में उन्हें प्रयास को वे हर संभव मदद देंगे।

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!