ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

विराट कोहली की टीम का अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर किया ‘बोर एप यॉट क्लब’

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। विराट कोहली की टीम का अकाउंट हैक होने के बाद कई ऐसे पोस्ट किए गए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आरसीबी की ओर से अब इस को लेकर सफाई भी पेश की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

 

दरअसल, आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद ट्विटर पर NFT से जुड़े कई सारे पोस्ट किए गए। साथ ही प्रोफाइल का नाम और प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया गया। अकाउंट का नाम बदलकर Bored Ape Yacht Club कर दिया गया।

 

अकाउंट का नाम और फोटो बदलने के बाद बायो समेत कई बदलाव किए गए। कई पोस्ट अभी भी मौजूद हैं, जिनमें NFT से जुड़ी जानकारी दी गई थी। बता दें कि ऐसा कई बार हो चुका है जब आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ हो और इस तरह के पोस्ट किए गए हों।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!