ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कलेक्टर ने भेंट मुलाकात के लिए कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम मांठ में भेंट मुलाकात के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद उन्होंने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।इसी तरह 22 जनवरी को ही धरसीवा विकासखंड के ग्राम चरौदा तथा 23 जनवरी को बलौदा बाजार विधानसभा के ग्राम सरोरा विकासखंड तिल्दा में भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।
उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों एवं मीडिया की बैठक व्यवस्था, मंच की बैठक व्यवस्था, मंच पर हितग्राहियों के आने जाने के मार्ग, आवागामन रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले होर्डिग एवं बैनर आदि सभी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री बी बी पंचभाई, एसडीएम रायपुर एवं तिल्दा तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!