छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

प्यार के आगे छोटी पड़ी सात समंदर की दूरी, छत्तीसगढ़ के लड़के ने विदेशी लड़की से की शादी, दुल्हन देखने उमड़ी भीड़…

राजनांदगांव। जब मोहब्बत हो तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फिलीपींस से दूल्हन आई। राजनांदगांव में बारात और धूमधाम से शादी हुई। राजनांदगांव के भावेश गायकवाड़ और फिलीपींस की जेझल की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। क्या देश क्या विदेश किसी भी देश की सीमाएं दो प्रेम करने वालों को नहीं रोक पाती है और दो प्रेमी जोड़े आज मंगल परिणय में बंध गए वहीं शादी को देखने लोगों की भीड़ मार पड़ी विदेश से आई दुल्हन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
जब भावेश के गले में जेझल ने वरमाला डाली तो आसपास के लोग विदेशी दूल्हन को देखते रह गए। बैंड-बाजे के साथ बारात निकली तो विदेशी दूल्हन खुद को नाचने से नहीं रोक पाई। दूल्हे के साथ बारातियों ने भी खूब डांस किया। दूल्हे का पूरा परिवार डांस करता नजर आया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भावेश राजनांदगांव के ममता नगर में रहते है उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई राजनांदगांव से की है जिसके बाद मर्चेंट नेवी की तैयारी करने के लिए मुंबई चले गए। जहां उन्होंने 9 माह की ट्रेनिंग की जिसके बाद उन्हें तुर्की में मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग दी गई जिसके बाद उन्हें कतर में कैप्टन की जॉब मिल गई। कतर में ही उनकी मुलाकात जेझल से हुई धीरे-धीरे मुलाकात मोहब्बत में बदल गई और 5 साल बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। 14 जनवरी को भावेश और जेझल परिणय सूत्र में बंध गए

दो अजनबी विदेश में मिलते हैं और एक दूसरे को देखते ही दोनों के बीच प्यार हो जाता है और दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ने लगती है और वह नजदीकी यहां प्यार में बदल जाती है। फिर प्यार शादी में। कहते हैं की इश्क जात, पात, धर्म, देश नहीं देखता।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!