छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

कांकेर चेंबर आफ कामर्स के चुनाव की घोषणा, 15 अक्टूबर को होगा मतदान

कांकेर चेंबर आफ कामर्स के चुनाव की घोषणा, 15 अक्टूबर को होगा मतदान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कांकेर। कांकेर चेंबर आफ कामर्स के चुनाव की घोषणा करते चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया। कांचेका के चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में चुनाव अधिकारी राजा देवनानी तथा बलराम आहूजा ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते बताया मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन 18 सितंबर को किया जाएगा। नामांकन पत्र 22 तथा 23 सितंबर को जमा किए जाएंगे। मतदान 15 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करते परिणामों की घोषणा की जाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जारी कार्यक्रम अनुसार 15 सितंबर को मतदाता सूचि का प्रथम प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूचि में दावा आपत्ति 17 सितंबर तक आमंत्रित की गई है। मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन 18 सितंबर को किया जाएगा। नामांकन पत्र प्रात करने की तिथी 19 से 21 सितंबर है। नामांकन पत्र 22 से 23 सितंबर तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 सिंतबर को करते 25 सितंबर को वैद्य नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी। नामांकन वापसी 26 तथा 27 सितंबर को किए जा सकते हैं। वैद्य नामांकन पत्रों की अंतिम सूचि 28 सितंबर को जारी की जाएगी। मतदान 15 अक्टुबर को बाबा रामदेव मंदिर सभाकक्ष में सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद करते परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव सफलता पूर्वक कराने राजीव लोचन सिंह, राजू लच्छानी, विजय लखवानी, दीपक पंजवानी, किशोर चोपड़ा, ललित गांधी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मतदाता सूचि के प्रथम प्रकाशन अनुसार वर्तमान में कुल 458 मतदाता हैं। इनमें से 204 पुराने मतदाता हैं। 78 एसे मतदाता हैं जिन्होने अपनी वार्षिक सदस्यता को आजीवन कराया है। इसके अलावा इस बार रिकार्ड तोड़ 176 नए मतदाता बने हैं। पुराने तथा वार्षिक से आजीवन बने मतदाता की चुनाव में उम्मीदवार बन सकते हैं। नए मतदाताओं को मतदान का अधिकार होगा लेकिन वे चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकते। कांचेका के निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 साल के लिए होता है लेकिन पिछले चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों ने 6 साल तक चुनाव नहीं कराया। इसे लेकर कांचेका की काफी किरकिरी हुई। यही कारण है इस बार चुनाव अधिकारियों ने नियम बना दिया है की निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 साल पुरा होने से 3 महीने पहले ही समाप्त हो जाएगा। अध्यक्ष स्वमेव कार्यकारी अध्यक्ष बन जाएंगे। तीन साल बाद चुनाव कराना अनिवार्य होगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!