छत्तीसगढ़राज्य

छत्तरमनी का पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार

छत्तरमनी का पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर 23 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से खुशहाली आई है। कभी कच्चे मकान में डर के साये में रहने को मजबूर छत्तरमनी का आज प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के आशियाने का सपना साकार हुआ है।
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भिठ्ठीकला में रहने वाली छत्तरमनी राजवाड़े ने बताया कि पति के गुजर जाने के बाद मैं मजदूरी करके जीवनयापन करती थी। मुझे पक्का मकान का बनना सपना लगता था। बारिश के दिनों में कच्चे मकान के छत से पानी टपकता था। घर में जहरीले सांपों के घुसने का खतरा बना रहता था। इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिलने पर हमने ग्राम पंचायत में आवेदन किया। योजना के तहत आवास बनाने के लिए मुझे 1 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत हुआ। इस राशि से हमने सपरिवार मेहनत करके 2020 में पक्का मकान बनवाया। छत्तीसगढ़ सरकार की हाफ बिजली बिल योजना से बिजली बिल हाफ हो रहा है। इससे अतिरिक्त खर्च की बचत हो रही है। उज्ज्वला योजना के तहत मुझे गैस सिलेंडर भी मिला है। और जीवनयापन के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मिल रहा है। पीडीएस से मुझे राशन कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चावल और पात्रतानुसार शक्कर, चावल और चना मिल रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजना के लिए छत्तरमनी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!