वाहनों के टायर चोरी करने वाला आरोपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धरदबोचा

कोरबा। आजकल चोरी करने आम बात हो गयी है। ऐसा ही एक चोर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रार्थी रामशरण राठौर पिता अर्जुन लाल राठौर निवासी ग्राम मुढ़ाली थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि एम.आर.बी.एल. कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी हरदीबाजार में कार्यरत ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 1447 का चालक विजेन्द्र जगत पिता स्व. नीर सिंह निवासी ग्राम मुरली सलिहापारा थाना हरदीबाजार द्वारा दिनांक 20.01.2023 को ट्रेलर में कोयला लेकर गया था जो कोयला को खाड़ा कोल वासरी में खाली कर ट्रेलर को लाकर एम.आर.बी.एल कैम्प में रख दिया तथा ट्रेलर के ट्राला में लगा 04 नग टायर सहित डिस्क को बदलकर खराब टायर को लगाकर 04 नग टायर सहित डिस्क को चोरी कर ले गया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश में जुट गये। प्रकरण की विवेचना के दौरान आज दिनांक 24.01.2023 को मुखबीर से पता चला कि आरोपी ग्राम मुरली सलिहापारा में छिपा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना होकर घेराबंदी कर आरोपी विरेन्द्र जगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गये मशरूका को बरामद कर सामान  किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम पता आरोपी:-

विजेन्द्र जगत उर्फ विरेन्द्र पिता स्व. नीर सिंह जगत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मुरली सलिहापारा चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा