Advertisement

CG NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने आमगुड़ा चौक के पास अमर वाटिका का किया लोकार्पण

बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के आमगुड़ा चौक पहुंचे और आमगुड़ा चौक के पास अमर वाटिका का किया लोकार्पण।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की जा रही है अमर वाटिका। बस्तर की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद जवानों की याद में अमर वाटिका निर्मित की गई है। अमर वाटिका में करीब 60 फीट ऊंचा शहीद स्मारक बनाया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शहीद स्मारक के पास एक काले ग्रेनाइट की दीवार में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम लिखे जा रहे हैं। इसके अलावा पास में ही म्यूजियम बनाया जा रहा है। जिसमे हथियारों और नक्सल मोर्चे पर जवान चुनौतियों में किस तरह से काम करते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी।

जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे के किनारे आमागुड़ा में अमर वाटिका का निर्माण हो रहा है। इसके निकट गार्डन का निर्माण भी किया जा रहा है।

उन्होंने अमर वाटिका के शहीद स्मारक में बस्तर की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57