ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल अनसुइया उइके ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश जनता के नाम संदेश दिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया गया। पुलिस वीरता पदक-2022 से मालिक राम, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, अलरिक लकड़ा, निरीक्षक जिला-नारायणपुर, महेन्द्र पोटाई, उप-निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, सुक्कू राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद कनेर सिंह उसेण्डी, आरक्षक, जिला-नारायणपुर, श्याम किशोर शर्मा उप निरीक्षक जिला-राजनांदगांव, डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग, रामअवतार पटेल उप निरीक्षक जिला-दंतेवाड़ा, डिलेश्वर कुमार सोनवानी, कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग, हजारी लाल मौर्य, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा सुक्कूराम नुरेटी, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, बलराम उसेण्डी निरीक्षक जिला-नारायणपुर, राजकुमार सलाम, सहायक उप निरीक्षक जिला-नारायणपुर, हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, विआशा पु.मु. रायपुर, को अलंकृत किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विशिष्ट सेवा के लिये ‘राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक‘ से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस मुख्यालय के निरीक्षक श्री बिश्नु प्रसाद देशमुख, को अलंकृत किया गया।

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2022 से जगदलपुर के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पट्टीलिंगम्, विआशा पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पाल को, श्रीराजेश कुकरेजा पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, एस.टी.एफ. बघेरा दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, रतिराम नेताम कंपनी कमांडर 19 वीं पोखरण वाहिनी छसबल,जगदलपुर, उप निरीक्षक, जिला-राजनांदगांव रामनरेश यादव, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, थाना-परतापुर, जिला-कांकेर के उप निरीक्षक खेमराज जैन, पुलिस मुख्यालय के प्रधान आरक्षक एन.रमैया राव, एस.टी.एफ. बघेरा दुर्ग के प्रधान आरक्षक जयंत कुमार पैंकरा को अलंकृत किया गया।
अनुकरणीय सेवाओं के लिए सराहनीय सुधार सेवा पदक 2022 से केन्द्रीय जेल रायपुर के प्रहरी लेखराम धुरंधर, जिला जेल बेमेतरा के प्रहरी श्री संतराम पुरैना को अलंकृत किया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!