ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ : रेप पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के निर्देश, मुख्यमंत्री बोले- पीड़िता का वीडियो मैंने देख लिया, अफसरों को कार्रवाई के लिए कहा, कांग्रेस ने कहा- ‘भाजपा का चरित्र बलात्कारी’

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती को धमकियां मिल रही हैं। युवती ने प्रेस में भाजपा नेताओं पर उसके परिजनों और रिश्तेदारों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह बयान सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेप पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश दिये हैं। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द करने को कहा गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पीड़िता के आरोपों पर हुए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उसका वीडियो देखा है। मैंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उसको और उनके परिजनों को सुरक्षा दी जाए। वहीं आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इधर कांग्रेस भी इस पूरे मामले को लेकर हमलावर है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुरुवार को कहा, यह बेहद ही आपत्तिजनक और दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा रेप पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रही है। उसके परिजनों को धमका रही है। पीड़िता ने प्रेस से यह बयान दिया है कि भाजपा के नेता लगातार उसके परिजनों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके रिश्तेदारों के जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं वहां उनको प्रताड़ित कर रहे हैं। यह तो भाजपा का आततायी चरित्र है। शुक्ला ने कहा, एक आदिवासी युवती के साथ नेता प्रतिपक्ष का बेटा दुराचार करता है, दैहिक शोषण करता है और भाजपा के सारे के सारे बड़े नेता उसको संरक्षण देते हैं। नेता प्रतिपक्ष अभी तक अपना मत स्पष्ट नहीं कर पाये हैं। अपने बेटे को पुलिस को सरेंडर नहीं करवा पाये हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!