Advertisement

रासायनिक खाद के बेतहाशा वृद्धि का जिला पंचायत सदस्य ने किया विरोध*  

 

*

रासायनिक खाद के बेतहाशा वृद्धि का जिला पंचायत सदस्य ने किया विरोध*

केन्द्र किसानो का कमर तोड़ने में लगी हुई है – केशरी मोहन साहू

रासायनिक खाद में वृद्धि किसानों के लिए दुबले को दो आषाढ़ख

खरोरा—-* -जिला पंचायत सदस्य केशरी मोहन साहू ने केंद्र सरकार के द्वारा रासायनिक खादों में बेतहाशा वृद्धि किए जाने का विरोध किया है उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार रासायनिक खाद में बेतहाशा वृद्धि करके एक बार फिर किसान विरोधी होने का फिर जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत किया है श्री-केशरी मोहन ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार पेट्रोल डीजल के साथ रसायनिक खादों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे देश में महंगाई चरम पर है महंगाई से लोगों का जिना दूभर हो गया हैं साल भर से कोरोना विपदा काल में परेशान देशवासी केंद्र से राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन केंद्र सरकार अन्न दाता किसानों को आम जनों को राहत देने के बजाय घाव में नमक छिड़कने का कार्य कर रही है एक तरफ डीजल पेट्रोल की मार दूसरी तरफ कोरोना से काम धंधे चौपट इसके बाद अब रसायनिक खाद में बेतहाशा वृद्धि से किसानों का कमर टूट गया है किसानों के लिए दुबले को 2 आसाढ कहावत चरितार्थ कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने के चुनावी वादे के दम पर केंद्र में सत्तासीन हुई। जिसमें किसानों की आमदनी दोगुनी करने का भरोसा दिलाया गया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादे धरे रह गए केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही हैं आसमान छूती महंगाई कोरोना के इस संकट की इस घड़ी में बिल्कुल ही बर्दाश्त से बाहर है इसकी जितनी निंदा की जाए बहुत कम है केंद्र सरकार को पुनर्विचार करते रासायनिक खाद में बढ़ाई गई दाम को वापस लेनी चाहिए।

गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने खाद के दामो में भारी बढ़ोतरी की है जिसके परिणाम स्वरूप 1150 रुपए की डी ए पी अब 1900 रुपये बोरी मिलेगी ,1285 की एन पी के 1747 रूपय में वही 850 रुपय का एम ओ पी 1000 रूपये में मिलेगा इस तरह सरकार ने एकमुश्त 58 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है जिससे चारो तरफ विरोध के स्वर गुंजने लगे है।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…….

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47