CG Crime : सूने मकान से किए थे लाखों रूपए का माल पार, जीजा-साला चढ़े पुलिस के हत्थे…

दुर्ग। CG Crime जिले के विवेकानंद नगर स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा और साला है। पुलिस ने इनके पास 10 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान सहित मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम गठित किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब चोरी की घटना के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक संदेही का फुटेज पुलिस के हाथ लगा। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राहुल बंसोड निवासी चंदनपारा बाबादीप सिंह नगर थाना वैशाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी करके राहुल गिरफ्तार किया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पूछताछ उसने बताया कि एक माह पूर्व उसने जवाहर नगर स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर वहां आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी की थी। इसके 10-11 दिन बाद विवेकानंद कालोनी शांतिनगर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 1 डीएसएलआर कैमेरा चोरी किया था। राहुल ने बताया कि उसने चोरी के बाद कुछ जेवरात को अपने जीजा सुरेन्द्र गायकवाड़ के घर में छिपाकर रख था। वहीं बाकी का जेवरात, कैमरा और अन्य सामान अपने घर में रखा था। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात व कैमेरा को जब्त कर लिया है।