Advertisement

धार्मिक कार्यक्रम में 30 से अधिक श्रद्धालु हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, स्थिति सामान्य

कवर्धा। पंडरिया ब्लाक के ग्राम तोरला नवागांव में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए 30 से अधिक श्रद्धालु फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात है कि इनका समय पर उपचार मिलने से स्थिति सुधार में हो गया है। इन लोगों को पंडरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जिसमे 3 बच्चें व 1 लड़की सहित 2 महिला 24 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालुओं ने खीर, पूड़ी, दाल चावल का सेवन किया था।
बताया जा रहा है कि खीर, पूड़ी, दाल चावल का सेवन करने के बाद से ये एक-एक कर बीमार होने लगे थे। शुरूआत में कुछ लोगों की सेहत खराब हुई। इसके बाद कई लोगों की और तबीयत खराब होनी शुरू हो गयी। ऐसे में एक साथ लोगों को बीमार होता देख 112 में फोन किया गया और उसकी मदद से 30 से अधिक लोगों को पंडरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार शुरू होने के बाद सभी की स्थिति सुधर गई है। वहीं डाक्टरों ने क्षेत्र के लोगों से खान-पान व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच व उपचार कराने की अपील की है। ग्राम तोरला नवागांव में फूड प्वाइजनिंग को देखते हुए मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाएगा ताकि अन्य लोगों का उपचार भी किया जा सके। साथ ही स्वास्थ्य जांच किया जा सके। रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57