छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधमतरीब्रेकिंग न्यूज़

CG CRIME NEWS : नाबालिग बालिका को अश्लील मैसेज भेजकर छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

धमतरी। CG CRIME NEWS : नाबालिग बालिका के साथ मोबाईल में अश्लील बातचीत कर छेड़खानी करने वाले आरोपी शिक्षक को बिरेझर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस से बचने के लिये धनवंतरी मेंटल अस्पताल सारखी कोलर में भर्ती हो गया था. नाबालिक बालिका के साथ स्कूल के शिक्षक मोहन लाल साहू निवासी कल्ले के द्वारा बालिका के मोबाईल में अश्लील बातचीत कर छेड़खानी करने एवं आडियो रिकार्ड वायरल होने की शिकायत पर चौकी बिरेझर मे आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 55 / 23 धारा 354 (क), 509 (ख), 67 आईटी एक्ट एवं पाक्सो एक्ट की धारा 10 कायम कर विवेचना में लिया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गए थे. चौकी बिरेझर क्षेत्र का मामला है. आरोपी आरोप से बचने के लिये धनवंतरी मेंटल अस्पताल सारखी कोलर में भर्ती हो गया था. जिसको तत्काल पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी मोहन साहू पिता तीरथ राम साहू उम्र 43 साल, निवासी- कल्ले,चौकी बिरेझर जिला धमतरी का है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!