Advertisement

तीसरे दिन भी हुई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा संपन्न।

तीसरे दिन भी हुई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा संपन्न।

राजपुर। राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजपुर ब्लॉक में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तर पर किए जा रहे इस अभियान के तीसरे दिन राजपुर जनपद क्षेत्र में आरा सेक्टर के प्रभारी श्री अब्दुल रउफ के नेतृत्व में आज की यात्रा संपन्न हुई यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की नीतियों को असफल बताते हुए कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण ही समूचे देश में महंगाई चरम पर है अर्थव्यवस्था निरंतर गिर रही है और आम आदमी के परेशानियों का दौर चालू है वहीं दूसरी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया बिजली बिल हाफ किया गया और प्रदेश की सरकार निरंतर आम लोगों के हितों के लिए काम कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार न्याय का मॉडल स्थापित कर रही है वनोपज की 52 किस्में समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं, महिलाओं व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है।तीज त्योहारों में अवकाश दिए जा रहे हैं, लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाई गई है, सार्वभौम पीडीएस योजना के माध्यम से हर घर के गरीब तक आना आज पहुंच रहा है और सब के घर में दोनों वक्त बेहतर भोजन की व्यवस्था है। बेहतर सड़कें बनाई जा रही हैं युवा शक्ति के सशक्तिकरण के लिए राजीव व मितान क्लब के माध्यम से लगभग 133 करोड रुपए का अनुदान पूरे प्रदेश भर में दिया गया है कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भी सबसे कम दर पर है,उन्होंने आगे यह भी कहा कि विषम परिस्थितियों में भी संगठन से जुड़े लोगों ने कांग्रेस के साथ सब की राहें आसान की हैं और अपनी निष्ठा का परिचय दिया है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता व्यक्ति निष्ठा से ऊपर उठकर पार्टी के लिए अपना सर्वस्व देने को तत्पर रहा है,जिसका परिणाम है कि आप जैसे तमाम कार्यकर्ता एक आवाज पर हम सबके लिए खड़े होकर हमारे यानी संगठन के लिए किसी भी गतिविधियों में सदैव उपस्थित होते रहे हैं हमें हमेशा एकजुटता का परिचय देना है पार्टी के अंदर भी स्वार्थी तत्व अपना स्वार्थ पूर्ति के लिए सक्रिय हैं और रहेंगे उनकी गतिविधियों से दूर रहकर हमें सरकार के कामकाज के आधार पर बेहतर कर दिखाना है और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बने इसके लिए भी हम सबको प्रयास जारी रखना है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी राज्य सरकार द्वारा करने के अलावा प्रति एकड़ ₹9000 की इनपुट सब्सिडी का लाभ सीधे किसानों को दे रही है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मजबूत हुई है इसका लाभ न केवल किसानों को मिल रहा है बल्कि व्यापारियों के साथ-साथ सभी वर्गों का इसका लाभ मिल रहा है छत्तीसगढ़ में अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है और लोग खुशहाल हैं। कांग्रेस की सरकार आम लोगों के लिए गरीबों के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्गों के साथ-साथ सामान्य वर्गों के लिए भी बेहतर काम कर रही है।


यात्रा के दौरान घर-घर संपर्क रैली व लघु सभाएं करके आम लोगों को जानकारी दी गई उपस्थित लोगों का आभार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री जितेंद्र गुप्ता ने व्यक्त किया।

इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री नीरज तिवारी अब्दुल राव मोहन राम मोहम्मद इकबाल सचिव ब्लॉक कांग्रेस सरपंच श्रीमती फूलमती ईश्वर चंद, सलवन,इसरार,समारु राम पंच, भारत राम पंच, धनीराम पंच,खैरुल सिद्धकी, रमु, विफइया,गणेश राम अलाउद्दीन व कांग्रेस के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता व ग्रामीण जन भी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57