Advertisement

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में यहाँ लकड़बग्घे का आतंक, दहशत में लोग, 2 पशुओं की मौत, 6 से 7 घायल

दुर्ग। CG NEWS : धमधा नगर में लकड़बग्घे का आतंक छाया हुआ है वह कहां से आता है और कहां जाता है अभी तक पता नहीं चल पाया है नगर में 6 से 7 जानवरों को घायल कर दिया है। वहीँ दो पशुओं को बुरी तरह नोच कर मार डाला है। गायों को आधे अधूरे खाकर लकड़बग्घे भाग जाते हैं।

कलार पारा के युवराज निषाद ने बताया कि रविवार की दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे दो लकड़बग्घे चौघड़िया तालाब के पास आए, उसे 10 से 12 कुत्तों ने घेर लिया था, लेकिन वहां कुत्ते कमजोर पड़ गए और कुत्तों को भागना पड़ा और वह दोनों लकड़बग्घो ने एक गाय पर हमला कर आधा खा कर एक बछडे को घायल भाग गए। नगर में दहशत का वातावरण बना हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लकड़बग्घो ने सबसे पहले 15 दिन पूर्व पार्षद दीनबंधु सोनकर के घर स्थित कोठा में घुसकर बछड़े को मार डाला था, कृपाराम सोनकर ने बताया कि बछड़े के कान पर पहले हमला करके जानवरों को लकड़बग्घे खा रहे हैं, बिहारीलाल सिन्हा दसरू यादव, खेलू निर्मल सहित मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लकड़बग्घे को पकड़ने रात में गाय को बांधकर रात रात भर पहरा दिया जा रहा था, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज फिर से लकड़बग्घे ने गाय के ऊपर हमला कर मार डाला है।

विशेष बात यह है कि सबसे पहले पशु के कान के बाद दूसरे शरीर पर हमला कर अपना भोजन बना रहे हैं पशुओं के शरीर में नाखून से नोचने के भी निशान मिले है। नगर वरिष्ठ नागरिक मुरली ताम्रकार ने कहा कि जंगली जानवर भूख के कारण शहर की ओर आने लगे हैं, सतर्क रहना पड़ेगा, नगर पंचायत के ज्ञानेश्वर देवदास ने कहा कि इस संबंध में मुनादी कराई जाएगी ताकि पशुओं की हानि तो हो ही रही है जनता को कोई हानि न पहुंचे बहर हाल धमधा में लकड़बग्घे की चर्चा जमकर चल रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57