Advertisement

DSP आदित्य हीराधर की कोरोना से लड़ते हुए आज मौत हो गयी।

दीपक श्रीवास की रिपोर्ट /रायपुर 11 मई 2021/ छत्तीसगढ़ में कोरोना ने आज एक और पुलिस अफसर की मौत हो गयी। DSP आदित्य हीराधर की कोरोना से लड़ते हुए आज मौत हो गयी। उनका इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा था। आदित्य हीराधर अभी रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले वो कोरोना पॉजेटिव हुए थे। पहले उनका घर पर ही इलाज चला, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अचानक उनकी मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक आदित्य हीराधर पहले EOW में पदस्थ थे, लेकिन कुछ महीने पहले ही ईओडब्ल्यू से उनकी सेवा पीएचक्यू को वापस कर दी गयी थी। फिलहाल आदित्य पुलिस मुख्यालय में सीआईडी में डीएसपी थे, लॉकडाउन के दौरान वो बिलासपुर गये हुए थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47