Advertisement

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश जालान (ज्ञानू जालान) के आकस्मिक निधन पर शोक

अजय सिन्हा ब्यूरो चीफ लोहरदगा: – झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य सह समाजसेवी ज्ञान प्रकाश जालान (ज्ञानू जालान) के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा, रानी सती मंडल लोहरदगा ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावविनम्र श्रद्धांजलि दी,जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा है कि ज्ञानू जालान के निधन से हर वर्ग के लोगों को बहुत दुख हुआ वे समाज के शुभचिंतक एवं सकारात्मक सोच के धनी व्यक्ति थे,उनका स्नेहिल व्यवहार हमेशा याद रहेगा। ज्ञानू जालान समाज के स्तंभ थे। वे झारखंड के सर्वप्रिय समाजसेवी के साथ-साथ,उनका अनेक शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से गहरा जुड़ाव था। सुलभ मृदुभाषी अस्पष्ट वादिता सभी वर्ग जाति धर्म के बीच मान्य व्यक्तित्व का चला जाना अत्यंत दुखदाई है।ऐसे व्यक्तित्व का जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, शिवप्रसाद राजगढ़िया, किशोर बंका, राजेन्द्र सर्राफ, पवन पोद्दार,राकेश शर्मा,विनय पोद्दार,पवन सराफ,राम प्रकाश मोदी,संजय सर्राफ,निखिल सर्राफ,अमर पोद्दार,सूरज पोद्दार,संदीप lपोद्दार,जय प्रकाश शर्मा,अवधेश मित्तल,अनुराग पोद्दार, विशाल केडिया,संजय मोदी,विकास सर्राफ, शैलेश पोद्दार,आशीष पोद्दार,अभिषेक पोद्दार,मनीष राजगढ़िया,शुभम शर्मा, सत्यम सराफ,हर्ष सर्राफ आदि ने शोक व्यक्त किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47