Advertisement

अम्बिकापुर : फरार बंदी पर एफआईआर दर्ज

अम्बिकापुर 11 मई 2021 कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोविड के ईलाज हेतु  अस्पताल में  भर्ती कोविड  संक्रमित  बंदी के फरार हो जाने पर   जेल अधीक्षक के द्वारा उसके विरुध्द एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक ने बताया है कि  थाना धौरपुर अंतर्गत   चन्देश्वरपुर निवासी विचाराधीन बंदी संतोष यादव राजपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार 5 जून 2020 को केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में प्रविष्ट हुआ था। विचाराधीन बंदी के कोरोना संक्रमित होने से उपचार हेतु जेल चिकित्सक के परामर्श से जेल प्रहरी श्री मनीष  बंछोर के देख-रेख में जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर भेजा गया जहां अन्य बंदियों के साथ उपचार करा रहा था।10 मई को प्रातः 6 बजे से पहले वार्ड से  बंदी संतोष यादव फरार हो गया। बंदी के फरार होने की संज्ञान आते ही प्रहरियों ने पता साजी की। नही मिलने पर जेल अधीक्षक को सूचना दी गई । जेल अधीक्षक द्वारा बंदी की मय फोटो थाना प्रभारी धौरपुर को उपलब्ध कराते हुए एफआई दर्ज  करने कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57