Advertisement

मोर आवास-मोर अधिकार को लेकर भाजपा प्रदेश सहप्रभारी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा व संभाग प्रभारी, सह प्रभारीयो की महत्वपूर्ण बैठके ली। बैठक में संभाग वार आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। संभाग प्रभारी व सह प्रभारियों ने बताया कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 6370 ग्राम पंचायतों में 5 लाख 75 हजार लोगों से मुलाकात कर 5 लाख 10 हजार आवेदन पत्र प्राप्त कर चुके है और फरवरी माह में जनता के साथ विधानसभा स्तरीय घेराव किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मोर आवास मोर अधिकार को लेकर बैठक में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में गरीब जनता को छत मुहैया कराने के लिए लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब हितग्राहियों को आवास दे रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार है जो यह नहीं चाहती कि प्रदेश की गरीब जनता को छत मिले। उन्होंने कहा कि जब हम आम जनता से मिले तो उन्हें वचन दे कि हम उनके अधिकार उनको दिला कर रहेंगे। नितिन नवीन जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास ही नही बल्कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही अनेक केंद्रीय योजनाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है जिसके कारण प्रदेश की गरीब जनता को केंद्रीय योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने आगामी विभिन्न विषयों के लिए प्रदेश के संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम हेतु समय दे पाने वाले चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की व कार्ययोजना बनाई। नितिन नवीन जी ने आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की प्रभारी , संयोजक व सह संयोजक की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के विस्तार के विषय में चर्चा किया साथ ही साथ आईटी सेल में डाटा प्रबंधन को लेकर भी चर्चा किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57