छत्तीसगढ़जशपुरराज्य

कलेक्टर ने गम्हरिया गौठान की महिलाओं द्वारा एलईडी बल्ब तैयार करने की गतिविधियों का किया निरीक्षण

महिलाएं तैयार करेंगी एलईडी बल्ब, सोलर लैम्प सहित अन्य सामग्री

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

समूह की महिलाएं पूरे ध्यान के साथ गंभीरता से प्रशिक्षण का उठाएं लाभ- कलेक्टर

एलईडी बल्ब, इनवर्टर बैटरी, सोलर लैम्प तैयार करने हेतु समूह की महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जशपुरनगर कलेक्टर महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के गम्हरिया गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं हेतु किए जा रहे नवाचार एवं सकारात्मक प्रयोग एलईडी बल्ब, इनवर्टर बैटरी, सोलर लैम्प तैयार करने की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य, सचिव, सरपंच समूह की महिलाएं सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से गम्हरिया गौठान में सरस्वती स्वसहायता समूह की महिलाओं को एलईडी बल्ब, सोलर लैम्प तैयार करने के कार्य से जोड़ा जा रहा है। दुर्ग की ईडीयू वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड संस्था के कुनाल गुप्ता द्वारा महिलाओं को एलईडी बल्ब, सोलर लैम्प, इनवर्टर बैटरी निर्माण के सम्बंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने कहा कि गौठान में जैविक खाद निर्माण से जुड़ी महिला समूह को अन्य आजीविका संबंधित गतिविधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। जिससे समूह की महिलाओं को त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने एवं बल्ब निर्माण की सभी तकनीकियों को ध्यान से सीखने मन लगाकर कार्य करने की समझाईश देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे चलकर आपको ही इन कार्यों को गौठान में संचालित करना है इसलिए प्रशिक्षण के दौरान सारी जिज्ञासा और समस्याओं को प्रशिक्षक के सामने रखें और उसका समाधान ज्ञात कर लें। उन्होंने कहा कि गम्हरिया गौठान आत्मनिर्भर है। मुर्गी-बकरी पालन खाद निर्माण सहित अन्य कार्य सतत संचालित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोठान में सोलर ड्रायर, बायो गैस की भी उपयोगिता सुनिश्चित करें।

साथ ही कलेक्टर ने गौठान में खाद निर्माण की स्थिति का अवलोकन करते हुए खाद निर्माण में तेजी लाने के के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्मित खाद का जल्द से जल्द छनाई कार्य पूर्ण करंे। गौठान में शेड निर्माण कार्य का मुआयना करते हुए शेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने की बात कही। साथ ही गोठान में उपलब्ध अतिरिक्त गोबर से सुपर कम्पोस्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!