Advertisement

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी घोषित

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी घोषित

कायकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर दी शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर।-पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू के निर्देशानुसार जिले के ओड़गी, प्रतापपुर, भईयाथान, सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर के ब्लॉक अध्यक्षों ने ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू, दिनेश राजवाड़े, भईयाथान ब्लॉक अध्यक्ष मुरली गुप्ता, कृष्ण मुरारी साहू, प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, ओड़गी ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, कृष्णपाल जायसवाल, प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, रामानुजनगर ब्लॉक अध्यक्ष समरथ प्रजापति ने अपने ब्लॉक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए ब्लॉक उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सचिव, मीडिया प्रभारी व सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र साहू पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद ही पूरे जिले का दौरा शुरू कर दिया और तेजी से जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिला कार्यकारिणी के गठन होने के बाद उनके निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिससे संगठन को मजबूती प्रदान किया जा सके। सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति होने से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नए पारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47