Advertisement

इस शहर में आई जोशीमठ जैसी आपदा, घरों में आने लगी दरारें, प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम …

Land subsidence in jammu kashmir  उत्तराखंड के जोशीमठ में आपदा आए ज्यादा दिन नहीं बीता है कि अब एक और शहर से ऐसी घटना सामने आने लगी है। ये आपदा जम्मू-कश्मीर में आई हैजहां डोडा में जमीन धंसने से 21 घरों में दरारें आ गई हैं। इस विपदा की सूचना मिलने पर SDM पहुंच गए हैं और आपदा पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। घटना के कारणों की जांच के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पहुंच गई है।

डोडा के जिलाधिकारी अतहर अमीन ने बताया कि जिले में दिसंबर में कुछ घरों में दरारों की सूचना मिली थी। गुरुवार तक छह और इमारतों में दरारें आ गई हैं। ये बढ़ती जा रही हैं। सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। क्षेत्र दरक रहा है।

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के जोशी मठ में 849 घरों में दरारें देखी गईं। इनमें से 155 निजी भवन और 10 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से असुरक्षित माना गया है। इस कारण अभी तक इनमें रहने वाले 237 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित कर दिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57