
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बिजनौर में बेटी के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, मौत
बिजनौर में बेटी के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, मौत
बिजनौर, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपनी चार वर्षीय बच्ची के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। .
एक अधिकारी ने बताया कि स्योहारा में सहसपुर के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम सबा इकबाल (30) नामक महिला ने अपनी बेटी आरिफा के साथ सामने से आ रही मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।.












