Advertisement

चौतरफा घिरे गौतम अडानी? अब हिमाचल में सीमेंट प्लांटों की लीज हो सकती है रद्द

बिजनेस डेस्क। हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के दो सीमेंट प्लांट और ट्रक ऑपरेटर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि सोलन जिला के दाड़लाघाट और बिलासपुर के बरमाणा में सीमेंट प्लांट करीब 52 दिन से बंद पड़े हैं। दरअसल मालभाड़े को लेकर सरकार और कंपनी के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुक्खू सरकार ने मालभाड़े के रेट तय कर कंपनी प्रबंधन को दो दिन के भीतर इन्हें लागू करने के निर्देश दिए हैं। अगर कंपनी प्रबंधन उस मालभाड़े की दरों पर प्लांट शुरू नहीं करती है तो सरकार कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को तैयार है। राज्य सरकार अडानी कंपनी के दोनों सीमेंट प्लांट की लीज रद्द करने पर भी विचार कर सकती है।

बता दें कि अडानी के बरमाणा और दाड़लाघाट के सीमेंट प्लांट मालभाड़ा विवाद के चलते पिछले 52 दिनों से बंद हैं। इससे लगभग 35 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं सरकार के खजाने को 95 करोड़ की चपत लग चुकी है। राज्य सरकार की कंपनी व ट्रक ऑपरेटर के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47