Advertisement

यात्री बस के ड्राइवर ने मारा ब्रेक… पीछे से भिड़ी स्कूल बस…

कोरबा । जिले में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस कसनिया के पास एक यात्री बस से जा भिड़ी। हादसे का गनीमत थी कि इसमें जनहानी नहीं हुई। छात्रों को हल्की चोट लगी, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है,कि एक यात्री बस ने अचानक ब्रेक मारा जिससे उसके पीछे चल रही स्कूल बस जा भिड़ी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में कसनिया के पास एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें कुछ छात्रों को सामान्य चोट लगी है। बताया जा रहा है, कि आदर्श विद्या मंदिर की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने उनके घर जा रही थी इसी दौरान कसनिया के पास शिव ट्रेवल्स यात्री बस के चालक ने अचानक ब्रेक मारा जिससे स्कूल बस उससे जा भिड़ी। हादसे के दौरान स्कूल बस का शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सामने बैठे दो छात्र सामान्य रुप से घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05