
बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर जयंती व बिसाहू दास महंत पुण्यतिथि
अखिल भारतीय एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महंत जी की पुण्यतिथि दिनांक 23 जुलाई 2021 को शाम 3:30 बजे ग्राम पंचायत अमलीपदर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के द्वारा इस अवसर पर सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सभा आयोजन कर मनाया गया।
जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष श्रीमति ललिता यादव , उपाध्यक्ष पुनीतराम नागेश,सरपंच अमलीपदर सेवन सिंह पुजारी , हेमो नागेश, पंकज मांझी, नीलकंठ यादव, आशुतोष ठाकुर (चिराग), जीवन यादव, चम्पालाल यादव, जयराम नागेश, पीतम नागेश, तरुण निषाद, बंसीलाल साहू, ललित यादव एवं समस्त पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गण, युवा कांग्रेस, सेवादल उपस्थित रहे l










