ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

LIC में पालिसी धारकों का पैसा है सुरक्षित, एलआईसी के श्रम संगठनों के अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र…

रायपुर। एलआईसी के कर्मचारी और अधिकारियों के संयुक मंच ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर उनसे हिंडनबर्ग रिसर्च के खुलासे के बाद अदानी समूह में भारतीय जीवन बीमा निगम के निवेश के संबध में बीमा धारकों का पैसा सुरक्षित होने आश्वस्त करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 फरवरी को निगम के कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन के आव्हान पर आगे न बढ़ने का आग्रह किया है। AIIEA के संयुक्त सचिव धर्मराज महापात्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एल आई सी के प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ के राष्ट्रीय महासचिव एस राजकुमार, एन एफ आई एफ डब्ल्यू आई के महासचिव विवेक सिंह, AIIEA के महासचिव श्रीकांत मिश्रा, AILICEF के महासचिव राजेश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष को निम्न पत्र लिखा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

“जब से अमेरिका स्थित शार्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदानी समूह पर एक दोषारोपनात्मक रिपोर्ट प्रकाशित की है, तब से आम लोगों के एक बड़े वर्ग और राजनीतिक दलों ने एल आई सी के अदानी समुह के संभावित कंपनियां उसके उच्च जोखिम एवं मध्यम वर्ग के भारतीयों के बचत को वे कैसे जोखिम में डाल सकती है उस पर अपनी चिंता व्यक्त की है। एक जिम्मेदार ट्रेड यूनियनों के रूप में एल आई सी के कार्यबल के भारी बहुमत का प्रतिनिधित्व करने और पालिसी धारकों तथा बड़े पैमाने पर आम लोगों के हितों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध होने के नाते , हम इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं।
हम सार्वजनिक क्षेत्र, आम लोगों और अर्थव्यवस्था की कीमत पर किसी भी व्यावसायिक समूह को राजनीतिक संरक्षण देने के खिलाफ हैं। हमे लगता है कि सरकार को हिडनबर्ग रिपोर्ट द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई का पता लगाना चाहिए।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!