Advertisement

व्यापारियों ने जिला पंचायत CEO पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जानें क्या है मामला…

कोरबा। जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत रजगामार में सरपंच-सचिव पर लाखों की शासकीय राशि के गबन के मामले में शिकायत के बाद उन व्यापारियों पर शामत आ गई है, जिन्होंने पंचायत में होने वाले काम-काज के लिए सामग्रियों की आपूर्ति की थी। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के बैनर तले अपनी शिकायत करने वाले व्यापारियों का कहना है कि पूछताछ के नाम पर कार्यालय बुलाकर उन्हें बेवजह घंटों बिठाकर परेशान किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत पर गम्भीर आरोपों की जांच के बीच जिला पंचायत कोरबा के CEO नूतन कंवर पर 40 से 50 व्यापारियों (सामग्री आपूर्तिकर्ता वेंडरों) को नोटिस देकर बेवजह परेशान करने का आरोप लगा है। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन ने जिला पंचायत CEO को पत्र लिखकर व्यापारियों को बेवजह तंग न करने का अनुरोध किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा लिखे पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत रजगामार में सरपंच सचिव द्वारा घपला किया गया है। उसके एवज में आपके द्वारा 40 -45 व्यापारियों पत्र क्रमांक 163 दिनांक 31 जनवरी के माध्यम से नोटिस दिया गया है, जिसके संदर्भ में 2 फरवरी को प्रातः 11 से 2 बजे तक व्यापारियों को जिला पंचायत में बुलाकर पूछताछ की गई। बेवजह व्यापारियों को तंग न करें, आपके सरपंच -सचिव व अन्य कर्मचारियों को तलब करें, उन्हीं से पूछताछ करें, ऐसा उल्लेख किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo
जिला पंचायत सीईओ द्वारा व्यापारियों को लिखा गया पत्र

जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाले रजगामार पंचायत में अनेक विकास कार्यों के एवज में लगने वाली सामग्रियों का बिल वाउचर भी प्रस्तुत किया गया है। चूंकि शिकायत में फर्जी बिलिंग के आरोप लगाए गए हैं, इसलिए अब संबंधित वेंडरों को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है। चेम्बर अध्यक्ष योगेश जैन ने TRP न्यूज़ से चर्चा में कहा कि इस मामले में व्यापारी पूरा सहयोग करना चाहते हैं, मगर जिस तरह उन्हें बुलाकर घंटों बिठाया जा रहा है, यह उचित नहीं है। बहरहाल व्यापारियों के विरोध के बाद यह मामला क्या रंग लाता है, उसका सभी को इंतजार रहेगा।

चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा सीईओ को प्रेषित पत्र :

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57