छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

सायबर सेल एवं बेरला पुलिस ने मटिया में जुआ के तहत कार्यवाही कर 53410 रू एवं ताश किया जप्त

सायबर सेल एवं बेरला पुलिस ने मटिया में जुआ के तहत कार्यवाही कर 53410 रू एवं ताश किया जप्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – जिला पुलिस के द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 9479257558 पर एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम मटिया (बारगांव) पाहंदा जाने मार्ग के खार में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना प्रभारी परपोडी एवं पुलिस चौकी कंडरका को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, एसडीओपी बेमेतरा एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 जुलाई को थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम मटिया (बारगांव) पाहंदा जाने मार्ग के खार में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें हैं की सुचना पर सायबर सेल टीम एवं थाना बेरला पुलिस स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर दो जुआड़ी पकडे गये।जुआड़ीयों अश्वनी निषाद पिता स्वं. गोवर्धन निषाद उम्र 33 साल निवासी ग्राम धनेली थाना धरसीवा जिला रायपुर, बुद्धेश्वर देवांगन पिता स्वं. जीवन लाल देवांगन उम्र 56 साल निवासी कुंरा थाना धरसीवा जिला रायपुर पर थाना बेरला में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 2 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 53410 रुपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही थाना बेरला स्टाफ सउनि केवल नेताम, सउनि दीनानाथ सिन्हा एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांण्डले, लोकेश सिंह, आरक्षक इंद्रजीत पाण्डेय, विनोद पात्रे, राजेन्द्र जायसवाल एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!