
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन गौसिया मस्जिद सतपता मुतवल्ली चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारम्भ
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन गौसिया मस्जिद सतपता मुतवल्ली चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारम्भ
मतदाता सूची 10 से 30 अगस्त तक चुनाव समिति को तैयार करने के लिए अधिकारियों ने दिया दिशानिर्देश
गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //विश्रामपुर//सूरजपुर//छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड रायपुर के आदेश क्रमांक/पंजीयन/ऑडिट/405/2024/रायपुर दिनाँक 15/3/2024 के परिपालन में सूरजपुर के अनुविभागीय (राजस्व) चुनाव अधिकारी की आदेश क्रमांक/1781/अ. वि. अ./2024 के तहत अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन गौसिया मस्जिद सतपता में मुतवल्ली चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया सूरजपुर एसडीएम जगन्नाथ बर्मा के दिशानिर्देशन में प्रारम्भ कर दी गई है। पूर्व मुतवल्ली जनाब गौस बेग के इस्तीफा के बाद अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन गौसिया मस्जिद सतपता में आगामी तिथि को होने वाले मुतवल्ली चुनाव को लेकर
बीते कल बिश्रामपुर पिलखा तहसील कार्यालय में चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार रामविलास मानिकपुरी,*एवं सूरजपुर नायब तहसीलदार जनाब इसराईल खान,*तथा चुनाव विशेष सहयोगी एवं जिला वक़्फ़ समिति सरगुजा सम्भाग के अध्यक्ष जनाब मो० इसराईल जयनगर*की उपस्थिति में चुनाव समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें अंजुमन कमेटी सतपता की निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु मतदाता सूची बनाने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी द्वारा दस सदस्यीय चुनाव समिति को सौंपी गई। मतदाता सूची तैयार करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। चुनाव समिति की बैठक में समिति सदस्य- मो० जफर अहसन खान, समशेर अली, शेख अलाउद्दीन, मो० अफरोज, रईस सिद्दीकी, नजरुल अंसारी, शेख समीउल्लाह, जाहिद सिद्दीकी, मो० सवीब, सहित वर्तमान कार्यवाहक सदर मो० ग्यासुद्दीन, सुबह खान, सहाबुद्दीन, इबरार अंसारी, हमीद खान, मो० क़ासिम, मो० सलाम, मो० समीर, मो० ऐनुल (गुड्डू), मुख्यरूप से बैठक में उपस्थित थे।










