
सैकड़ों पौधा लगाकर वृक्ष तैयार करने वाले दो वृक्ष मित्रों को शिवानी महिला मंडल समिति ने किया सम्मानित

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/प्रमुख छत्तीसगढ़/विश्रामपुर /-वर्षभर अपने खर्च से कोयलांचल के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सैकड़ों पौधा लगाकर उसे वृक्ष का रूप देने के लिए समर्पित पर्यावरण मित्र दो व्यक्तियों को शिवानी महिला मंडल समिति विश्रामपुर ने सम्मानित किया
जानकारी के अनुसार शिवानी महिला मंडल समिति बिश्रामपुर क्षेत्र के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित ऐसे दो व्यक्तियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया ।
शिवानी महिला मंडल समिति बिश्रामपुर क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती आभा सक्सेना ने ऐसे तो एक सप्ताह से वैश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से पूर्व कई आयोजन करते हुए आ रहे हैं आज नगर के दो ऐसे शख्सियतो को सम्मानित किया जिन्होंने निस्वार्थ भाव से अपने पैसे से नगर की विभिन्न कालोनियों सार्वजनिक स्थानों पर न केवल पौधे लगाए बल्कि उन्हें पोषित एवं पल्लवित कर विशाल वृक्ष का आकार दे दिया है तथा निरंतर इस कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे ही राजेंद्र दुबे गुदील महाराज जो कुमदा कालोनी के बंजर जमीन मे बिभिन्न प्रजाति के पौधे लगा कर विशाल बगीचा बना दिया है जिसमें हर प्रकार के फल लग रहे हैं। इसी प्रकार मगर के शैलेश चौबे 12 महीने विभिन्न सार्वजनिक जगह पर छायादार एवं फलदार कई दर्जन पौधे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था एवं भरण पोषण के साथ विशाल वृक्ष खड़ा कर दिया है आज इन दोनों शख्सियतों को शिवानी महिला मंडल समिति के अध्यक्षा आभा सक्सेना ससमान पुरस्कृत किया ।
इस दौरान शिवानी महिला समिति के सदस्या सस्मिता साहू, प्रीति सिंह, मधु सिंह, गायत्री शर्मा, पूनम झा, चंद्राणी बोराल, सुश्रीती मिश्रा, रीता सिंह, नीता सिंह, उषा वर्मा, रंजना शर्मा, ऋतू वाडेकर, बलजिंदर कौर, राजेश्री नारायण, मोनिका दास, रूपा अंजीत, उषा गुप्ता, करुणा चतुर्वेदी, श्वेता विश्वास, डॉक्टर श्रीता लाल, डॉक्टर संगीता सहित अन्य संस्था के सदस्या उपस्थित रहीं।
मंच संचालन संस्था के सचिव महिम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर I सीएमओएएल के क्षेत्रीय सचिव अमरेन्द्र नारायण की उपस्थिति रही
,कार्यक्रम उन्नति क्लब, बिश्रामपुर में संपन्न हुआ ।










