Advertisement

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ट्रेक्टर-ट्राली, मेला देखकर लौट रहे थे ग्रामीण, हादसे में 1 की मौत, 9 घायल

धमतरी। CG Accident Breaking : Accident News in Dhamtari : रूद्री मेला देखकर रात में लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रेक्टर-ट्राली सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से अन्य सवारियों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

CG Accident Breaking : अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच फरवरी को ग्राम पंचायत रूद्री में महानदी किनारे आयोजित रूद्रेश्वर धाम में आयोजित मेला देखने ग्राम भोयना के 30 ग्रामीण व बच्चे ट्रेक्टर-ट्राली में सवार होकर आए थे। मेला देखने के बाद सभी ट्रेक्टर-ट्राली में सवार होकर रात को ग्राम शकरवारा के वेयर हाऊस के पास निर्माणाधीन सड़क किनारे ट्रेक्टर-ट्राली आ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वाहन पलटने से लोग ट्राली में दब गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
CG Accident Breaking : दुर्घटना में ग्राम भोयना निवासी बबली धु्रव 16 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में भोयना निवासी विक्की धु्रव18 वर्ष, टेमिन विश्वकर्मा 14 वर्ष, सविता नेताम 16 वर्ष, भाविका देवांगन 14 वर्ष, भान बाई नेताम 35 वर्ष, योगेन्द्र साहू 12 वर्ष, अंजली साहू 16 वर्ष समेत अन्य लोग घायल हुए है। सभी घायलों को घटना स्थल से शिवा एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया।
CG Accident Breaking : घायलों को अस्पताल में उपचार जारी है। कुछ ग्रामीणों व बालिकाओं को ज्यादा चोंटें आई है। इस घटना से शकरवारा, भोयना व अछोटा के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की खबर मिलने के बाद अर्जुनी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग भी मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने मदद किया।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57