
राज्य
नोएडा : दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया
नोएडा : दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया
नोएडा (उप्र), जारचा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।.
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा है।.












