Advertisement

जिले में 35 हितग्राहियों को एक करोड़ 48 लाख रूपए की स्वास्थ्य सहायता राशि स्वीकृत

कोरबा : जिले में 35 हितग्राहियों को एक करोड़ 48 लाख रूपए की स्वास्थ्य सहायता राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियो के उपचार हेतु 20 लाख रूपए तक की मिल रही मदद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत कोरबा जिले में गत वर्ष से अब तक 35 हितग्राहियों को विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु लगभग एक करोड़ 48 लाख रूपए की स्वास्थ्य सहायता राशि स्वीकृत की गई है। योजना के द्वारा बिना किसी आर्थिक परेशानी के गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार संभव हो रहा है।
कोरबा जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत एम्स रायपुर, अपोलो हाॅस्पिटल बिलासपुर, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज रायपुर सहित बैंगलोर, दिल्ली, बाल्को-कोरबा, सिम्स बिलासपुर, भिलाई आदि स्थानों के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में ईलाज के लिए जरूरतमंद हितग्राहियों को राशि स्वीकृत की गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य में संचालित मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से राज्य में जरूरतमंदों को 20 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सहायता सुलभ हो रही है। गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए सहायता राशि का प्रावधान है। इसके अंतर्गत लीवर, किडनी, फेफड़ों का प्रत्यारोपण, हृदय रोग, हीमोफिलिया एवं फेक्टर-8 और 9, कैंसर, एप्लास्टिक, एनिमिया (जिनका ईलाज राज्य में उपलब्ध न हो या राशि समाप्त हो चुकी हो) जैसी बीमारियों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। काॅक्लीयर इंप्लांट, एसिड अटैक विक्टिम आदि बीमारियों का उपचार शासकीय चिकित्सालयों में किया जाता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की जटिल बीमारियां जिनका ईलाज राज्य में उपलब्ध न हो उनका ईलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना से प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशनकार्ड धारी परिवार एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिथिलीकरण उपरांत अन्य श्रेणी के परिवारों को लाभान्वित किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रपत्र में उपचार करने वाले चिकित्सक द्वारा अनुमानित राशि का एस्टीमेट सहित मरीज के समस्त चिकित्सकीय दस्तावेज के साथ कार्यालय राज्य नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत रायपुर (छ0ग0) में आवेदन कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57