छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग……………

28 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित...............

अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग……………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थी जो  इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। सरगुजा जिले के पात्र आवेदकों से 28 अगस्त 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सहायक आयुक्त ने कोचिंग योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित पात्रता एवं शर्तों की जानकारी देते हुए बताया है कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 12 वीं की परीक्षा जीव विज्ञान एवं गणित विषय के साथ 70 प्रतिशत अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा कक्षा अध्ययन में ड्रॉप लिया हो उन्हें कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग का होना अनिवार्य है। उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए। पालक या अभिभावक को आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इस हेतु उन्हें 10 रुपये के स्टॉम्प पर नोटरी से प्रमाणित कराना होगा। आवेदकों को आवश्यक सभी जानकारी के अभिलेख सत्यापित कर प्रस्तुत करना होगा। योजना की पूर्ण जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र के संबंध में विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!