छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

31 मार्च को मिलेगी न्याय योजना की चौथी किस्त : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए मंगलवार को आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे। उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया भी उपस्थित हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

हेलीपैड पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत कर आमजनों से संवाद शुरू किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने ऋण माफी की घोषणा पर अमल किया और ऋण माफी में पहला सिग्नेचर किया। 19 लाख किसानों का 25 सौ रुपए की दर से धान खरीदा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च को न्याय योजना की चौथी किस्त मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि 107 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी की गई है। सभी चीजें सही समय पर उपलब्ध हो गई,  बारदाना से लेकर धान का उठाव टोकन, ऑनलाइन तक सब कुछ अच्छा हुआ।

ग्राम संडी निवासी तिलक देवांगन ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि उनका ₹3 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज ऋण माफी में माफ हो गया है। अतिरिक्त पैसे से खुद का चैनल चालू किया है और बच्चे को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा रहा हूं।

किसान सुखीराम साहू ग्राम भानसोज निवासी ने बताया कि उन्होंने 1100 कट्टा धान का विक्रय किया है। उन्होंने कहा कि मेरे धान से ही खरीदी की बोहनी की गई है। सुखीराम ने बताया कि उनका 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गांव में नहर, नाली बनाने की मांग भी की है।

मुख्यमंत्री ने जब वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने वाले किसानों से बात करते हुए उत्पादन में आ रहे अंतर के बारे में पूछा तो साहू ने बताया कि मैं जैविक खेती करता हूं, खेती के लिए लगातार वर्मी कंपोस्ट करता हूं, इससे बीमारी भी कम हो रही है और फसल बढ़ भी रही है। उन्होंने बताया कि कर्ज माफी के पैसा से ट्रैक्टर खरीदा।

भानसोज आरंग के किसान ने बताया कि कर्जमाफी से बड़ा लाभ हुआ है। बेटियों की शादी में बड़ी मदद मिली है। उन्होंने बताया कि उनका 6 लाख 50 हजार से ज्यादा का कर्ज ऋण माफी के तहत माफ हुआ है। आपकी योजना से किसान आर्थिक रूप से प्रबल हो रहे हैं। इन्होंने कविता के माध्यम से मुख्यमंत्री और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ़ की।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!