Advertisement

बरबसपुर में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर संबंधी प्रकरण के विस्तृत परीक्षण के लिए सचिव स्तर की 9 सदस्यीय समिति गठित

कोरबा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बरबसपुर में प्रस्तावित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के प्रकरण के विस्तृत परीक्षण के लिए सचिव स्तर की नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। गठित नौ सदस्यीय समिति न्यू ट्रांसपोर्ट नगर स्थल के संबंध में जांच परीक्षण कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री बघेल ने 14 जनवरी को पाली में मीडिया से चर्चा के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थल को लेकर सचिव स्तर की अधिकारियों की समिति गठित कर जांच करने की बात कही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी तारतम्य में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। समिति में प्रमुख सचिव वन विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में भारसाधक सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग, भारसाधक सचिव नगरीय प्रशासन व विकास विभाग, भारसाधक सचिव परिवहन विभाग, भारसाधक सचिव खनिज साधन विभाग, उप सचिव आवास व पर्यावरण विभाग, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण मंडल सदस्य होंगे। कलेक्टर कोरबा उक्त समिति के सदस्य सचिव होंगे। उपरोक्त समिति का नोडल विभाग परिवहन विभाग बनाया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57