Advertisement

अंबिकापुर : अक्षय तृतीया पर ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित होंगे 308 वैवाहिक कार्यक्रम

अम्बिकापुर / अक्षय तृतीया पर 14 मई को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 308 वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । इन कार्यक्रमों में नियमों के उल्लंघन रोकने निगरानी दल एवं पुलिस पेट्रोलिंग टीम गांव में सक्रिय हो गई है। निगरानी दल द्वारा गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश दी जा रही है कि जिला प्रशासन के अनुमति के बगैर विवाह का आयोजन न करें, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव वाले केवल 10 व्यक्ति ही कार्यक्रम में शामिल हो तथा पंडाल, टेन्ट, डीजे का उपयोग ना करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
महिला बाल विकास अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर परियोजना अंतर्गत 48, दरिमा परियोजना में 39, उदयपुर परियोजना में 29, लखनपुर परियोजना में 64, लुण्ड्रा परियोजना में 32, बतौली परियोजना में 27 सीतापुर परियोजना में 50 तथा मैनपट परियोजन में 19 वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होने की सूचना मिली है।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अक्षय तृतीया पर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा होने से कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निगरानी दल एवं पेट्रोलिंग टीम को कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57