ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भूपेश सरकार ने जनता के सिर पर 60 हजार करोड़ का बोझ लादा : बृजमोहन

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहां की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले साढे चार साल से छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ ठगा है। उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए झूठे सपने दिखाए और आज अंधेरे में धकेल दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता के सिर पर 60 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ लादकर चल रही भूपेश बघेल की सरकार से पूछा जाए कि इतना खर्च करके राज्य में क्या विकास किया है तो स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरा मंत्रिमंडल बगले झांकने लगता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात कुशालपुर क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कही।

गुरुवार को इस अभियान की शुरुआत उन्होंने कुशालपुर स्थित दंतेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात की। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल का फूल मालाओं से अभिनंदन किया। महिलाओं ने उनकी आरती उतारी और माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जनसंपर्क के बीच में उपस्थित नागरिकों के समक्ष अपनी बात रखते हुए बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ का विकास पूरी तरह से थम गया है। उन्होंने जनता को उदाहरण देकर समझाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने घर-घर जल पहुंचाने के लिए देश भर में अमृत मिशन योजना की शुरुआत की। यह योजना 3 वर्ष पहले ही रायपुर में पूरी हो जानी चाहिए थी परंतु अभी तक नही हुई। कांग्रेस सरकार आने के बाद इस योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। नतीजा सामने हैं। पानी के लिए रायपुर के वार्डों में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना को भी इन्होंने भ्रष्टाचार की नियत से रोके रखा है।गरीबों को पक्के घर के अधिकार से वंचित रखा है। जबकि मोदी सरकार हजारों करोड़ की धनराशि यहां के विकास एवं जनसुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए दे रही है।

इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह ठाकुर, संनिर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, मत्स्य महासंघ के रामकृष्ण धीवर, पार्षद मनोज वर्मा, मृत्युंजय दुबे, श्याम सुंदर अग्रवाल,मंडल भाजपा अध्यक्ष महेश शर्मा, सालिक सिंह ठाकुर,बृजेश पांडे,स्वप्निल मिश्रा,संजू नारायण सिंह ठाकुर, चूड़ामणि निर्मलकर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता,महामंत्री राहुल राव,अर्पित सूर्यवंशी,शशि अग्रवाल,सविता साहू,रंभा चौधरी,सरस्वती देवां

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!