छत्तीसगढ़बलरामपुरराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और बेरोजगारी भत्ते की तीसरे किस्त की राशि हितग्राहियों के खाते में किए अंतरित

बलरामपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और बेरोजगारी भत्ते की तीसरे किस्त की राशि हितग्राहियों के खाते में किए अंतरित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जिले में पीएमएवाई योजना के 2346 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 95 लाख 70 हजार और बेरोजगारी भत्ता के 2241 हितग्राहियों के खाते में 56 लाख 02 हजार 500 रुपए हुए अंतरित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और बेरोजगारी भत्ता योजना की तीसरी किस्त की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित किए। इसके साथ ही बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पीएमएवाई योजना के 2346 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 95 लाख 70 हजार रुपए और बेरोजगारी भत्ता योजना के 02 हजार 241 हितग्राहियों के खाते में 56 लाख 02 हजार 500 रुपये हस्तांतरित किये।
उल्लेखनीय है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत पिछले माह 31 मई को जारी द्वितीय किस्त में जिले के 1911 हितग्राहियों के खाते में 47 लाख 77 हजार 500 रुपए अंतरित किए गए थे जबकि 30 अप्रैल 2023 की तिथि को जिले के 946 हितग्राहियों को 23 लाख 65 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई थी।
मुख्यमंत्री बघेल ने इन योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके खाते में राशि जमा होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से वर्चुअली चर्चा भी की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अपने वादे के मुताबिक सरकार ने बेरोजगारी भत्ता प्रारंभ किया। साथ ही विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर परीक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाकर उनके प्लेसमेंट के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विभिन्न वर्ग के हितग्राहियों को किस्तों में जारी किए गए राशि की जानकारी देते हुए कहा कि हमने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कराया है, अभी इसका एनालिसिस चल रहा है। सर्वे के अनुसार आवासहीन लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराने योजना बनाएंगे।
कार्यक्रम में विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, जनपद पंचायतों के सीईओ, रोजगार अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-क

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!