छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

करण खान और प्रकाश अवस्थी की जोड़ी जल्द ही मचायेगी धमाल

रायपुर ।  दर्शकों की भारी डिमांड पर सुप्रसिद्ध डायरेक्टर विजय गुमगांवकर छत्तीसगढी फिल्म तीजा के लुगरा पार्ट 2 बनाने जा रहे है। इस फिल्म का यहां के एक निजी होटल में रविवार 12 फरवरी को भव्य मुहुर्त हुआ। जिसमें छत्तीसगढी और भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक संतोष जैन, फेमस डायरेक्टर मनोज वर्मा, छॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता रॉकी दासवानी, प्रसिद्ध एक्टर योगेश अग्रवाल, वयोवृद्ध डायरेक्टर  मोहन सुंदरानी सहित अलख राय, पवन गुप्ता सहित छॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों मौजूद थी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक विजय गुमगांवकर ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस फिल्म में छॉलीवुड की दो प्रमुख हस्तियां करन खान और प्रकाश अवस्थी जहां नायक की भूमिका निभायेंगे वहीं जागृति सिन्हा इसकी नायिका होंगे। इसके अलावा इसमें पुष्पेंद्र सिंह ,पवन गुप्ता के साथ ही छॉलीवुड की अन्य प्रमुख हस्तियां अपने अभिनय का जलवा दिखायेंगे। शेष बचे कलाकारों का भी चयन जारी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फिल्म के संगीतकार जाने माने सुपर हिट फिल्मों के संगीतकार सुनील सोनी है तो गीत पी सी लाल यादव, मौनी लाला और विजय राजन का होगा। फि़ल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी, सह निर्माता  कुंदन मारकर, ज्ञानेश मदनकर, सौ सीमा दीनेश धोपे, अमित जैन, नरेंद्र भोयर होंगे जबकि निर्देशन का बागडोर  विजय गुमगावकर संभालेंगे जिन्हे जी विजय के नाम से जाना जाता है।

ज्ञातव्य हो कि विजय गुमगांवकर ने हीे तीजा के लुगरा 1 भी निर्देशित किये थे जो काफी सुपर हिट रही  जिसको छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र में भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। पहली बार किसी छत्तीसगढी फिल्म में दूसरे प्रदेश नागपुर में 50 दिन पूरे किए थ्ेा जो अब तक किसी छत्तीसगढ़ी फि़ल्म का किसी दूसरे प्रदेश में फि़ल्म का चलना अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। फि़ल्म के  सहायक निर्देशक संतोष फुडे एवं संतोष सारवा होंगे । फिल्म की शूटिंग की शूटिंग आगामी  25 फरवरी से शुरू हो रहा ऐसी जानकारी फिल्म के जनसंपर्क अधिकारी दिलीप नामपल्लीवार ने दी।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!